राजनांदगांव 21 मार्च 2024 // कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल परीक्षा की निगरानी के लिए उडऩदस्ता दल का गठन किया गया। हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा अंतर्गत आज जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन की परीक्षा आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल एवं उडऩदस्ता दल क्रमांक 1 द्वारा परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, परसबोड़, उपरवाह, तिलई का निरीक्षण किया गया। परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह व उडऩदस्ता दल क्रमांक 3 द्वारा परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानुपरी, बक्शी स्कूल, गुरूनानक स्कूल, कन्हारपुरी तथा सहायक संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर व उडऩदस्ता दल 4 द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एलबी नगर, मडिय़ान, बागरेकसा, बोरतलाव का निरीक्षण किया गया। जिले में आज आयोजित परीक्षा में उपस्थित बच्चों की संख्या 7974 एवं अनुपस्थित बच्चों की संख्या 38 रही तथा किसी प्रकार का नकल प्रकरण दर्ज नहीं पाया गया।
Related Articles

चीचा ग्राम पंचायत की दुर्गा पटेल बनीं “लखपति दीदी”, स्व-सहायता समूह से मिली आर्थिक आत्मनिर्भरता।
February 9, 2026

लोलेसरा गांव में भक्तिमय हुआ वार्षिक उत्सव, राष्ट्रीय संत ज्योतिमर्यानंद जी महाराज के आगमन से उमड़ा जनसैलाब।
January 14, 2026

अवैध धान भंडारण, परिवहन करने वाले कोचियों पर कार्यवाही करें : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे
January 8, 2026

