अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया में घुसा अमेरिकी सैनिक, किम जोंग उन की सेना ने पकड़ा; छुड़ाने की कोशिशों में जुटा US…

दक्षिण कोरिया से उत्तर कोरिया की सीमा में घुसने के बाद बाद हिरासत में लिया गया अमेरिकी एक सैनिक था। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सैनिक ने कड़ी सुरक्षा वाली सीमा को कैसे और क्यों पार किया या सैनिक ड्यूटी पर था या नहीं, इसके बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं था।

सार्वजनिक घोषणा से पहले मामले पर चर्चा कर रहे अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर मंगलवार को यह बात बताई। अमेरिकियों या दक्षिण कोरियाई लोगों के उत्तर कोरिया जाने के मामले दुर्लभ हैं। 

उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव के बीच यह घटना हुई है। क्षेत्र की निगरानी कर रही अमेरिका के नेतृत्व वाली संयुक्त राष्ट्र कमान ने मंगलवार को ट्वीट करके घटना की जानकारी दी।

इसमें कहा गया कि अमेरिकी नागरिक एक कोरियाई सीमावर्ती गांव पनमुनजोम के दौरे पर था और बिना किसी इजाजत के वह उत्तर कोरिया की सीमा में चला गया। मालूम हो कि 1950-53 के कोरियाई युद्ध की समाप्ति के बाद से 30,000 से अधिक उत्तर कोरियाई लोग राजनीतिक उत्पीड़न और आर्थिक कठिनाइयों से बचने के लिए दक्षिण कोरिया आए हैं। 

उत्तर कोरिया ने नहीं दी कोई जानकारी
संयुक्त राष्ट्र कमान ने कहा कि वह इस समय उत्तर कोरिया की हिरासत में है।

संयुक्त राष्ट्र कमान इस घटना को सुलझाने के लिए अपने उत्तर कोरियाई समकक्षों के साथ काम कर रही है। उत्तर कोरियाई मीडिया ने सीमा पर हुई घटना को लेकर तत्काल कोई खबर नहीं दी है।

पनमुनजोम 248 किलोमीटर लंबे असैन्यीकृत क्षेत्र के अंदर स्थित है। कोरियाई युद्ध के अंत में असैन्यीकृत क्षेत्र के निर्माण के बाद से संयुक्त राष्ट्र कमान और उत्तर कोरिया की ओर से संयुक्त रूप से इस इलाके की देखरेख की जाती है।

बारूदी सुरंगों से भरा हुआ इलाका
विसैन्यीकृत क्षेत्र (DMZ) दोनों कोरिया को अलग करता है और इनकी सीमा दुनिया के सबसे भारी किलेबंद क्षेत्रों में से एक है। यह इलाका बारूदी सुरंगों से भरा हुआ है, बिजली और कंटीले तारों की बाड़ और निगरानी कैमरों से घिरा हुआ है। सशस्त्र गार्डों को चौबीसों घंटे सतर्क रहना होता है।

हर साल दर्जनों लोग उत्तर कोरिया से भाग जाते हैं लेकिन डीएमजेड में आरपार करना बेहद खतरनाक और दुर्लभ है। दक्षिण कोरियाई सरकार के आंकड़ो के अनुसार, महामारी से पहले हर साल 1000 से अधिक लोग उत्तर कोरिया से चीन भाग जाते थे। उत्तर कोरिया में फिलहाल 6 दक्षिण कोरियाई हिरासत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!