गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 दिसम्बर 2024 // समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के दौरान धान की अवैध भंडारण, परिवहन एवं बिक्री आदि पर विशेष निगरानी रखा जा रहा है। खाद्य, राजस्व, पुलिस एवं मण्डी विभाग की संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण के दौरान स्टॉक अभिलेख से अधिक धान अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर तीन गोदामों से कुल 335 क्विंटल धान जप्त कर मण्डी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेण्ड्रा के मोहनलाल अग्रवाल के गोदाम से 90 क्विंटल (200 बोरी), रतनलाल गोयनका के गोदाम से 150 क्विंटल (350 बोरी) और विकास ट्रेडिंग कम्पनी पेण्ड्रा के गोदाम से 95 क्विंटल (200 बोरी) धान जप्त किया गया है।
Related Articles

चीचा ग्राम पंचायत की दुर्गा पटेल बनीं “लखपति दीदी”, स्व-सहायता समूह से मिली आर्थिक आत्मनिर्भरता।
February 9, 2026

लोलेसरा गांव में भक्तिमय हुआ वार्षिक उत्सव, राष्ट्रीय संत ज्योतिमर्यानंद जी महाराज के आगमन से उमड़ा जनसैलाब।
January 14, 2026

अवैध धान भंडारण, परिवहन करने वाले कोचियों पर कार्यवाही करें : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे
January 8, 2026

