राष्ट्रिय

ठंड और कोहरे के बीच बारिश के आसार, दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में ऑरेंज अलर्ट…

 दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय घुप कोहरा छाया हुआ है।

यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में शीतलहर चल रही रही है। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर विजिबिलिटी भी बहुत कम है।

इस वजह से फ्लाइट और ट्रेनों पर भी असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कई राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई है।
 
कोहरे की वजह से ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने कोहरे की वजह से दिल्ली समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

हालांकि दिल्ली में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। राजधानी दिल्ली में आज घुप कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत हुई। हालांकि कोहरा बुधवार की तुलना में कम नजर आई लेकिन, तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है।

विजिबिलिटी 50 मीटर से कम की दर्ज की गई है। बुधवार को भी दिल्ली शहर भर में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई थी। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बाधित हुआ।

देरी से चल रही ट्रेनें
कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण कई ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है। रेलवे ने एक बयान में कहा कि गुरुवार सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों की टाइमिंग चेंज की गई है।

इससे सुबह-सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को दिक्कत हुई। गुरुवार को अकेले दिल्ली से चलने वाली कम से कम 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

बुधवार को भी यही हाल था, सुबह 8 बजे तक, 40 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। कुछ को रद्द करना पड़ा। इसमें 12 अंतरराष्ट्रीय और 27 घरेलू उड़ान शामिल हैं।

अगले कुछ दिन कोई राहत नहीं
मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि 31 दिसंबर रविवार तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह के समय बहुत अधिक घना कोहरा छाया रहेगा।

आईएमडी के मुताबिक, इस दौरान विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर के बीच रहने का अनुमान है। कोहरे के कारण ​​ठंड की बात की जाए तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 

इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 2 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारतीय हिस्से वाले राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी का कहना है कि राजस्थान के 16 से अधिक शहरों में बारिश के साथ तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। दक्षिण भारतीय राज्यों की बात करें तो आज आंध्रप्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, 31 दिसंबर से केरल और तमिलनाडु में हल्की बारिश की बौछार संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!