क्राइमछत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस ने  नोएडा से महादेव सट्टा का पैनल के 9 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, तीन लैपटॉप, 15 मोबाइल और करोड़ों का लेखा जोखा जब्त…

दुर्ग पुलिस ने ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में संचालित महादेव सट्टा एप के पैनल को पकड़ा है। पुलिस ने पैनल को संचालित करने वाले 9 ऑपरेटर्स को रंगेहाथ सट्टा लगवाते गिरफ्तार किया है।

इनके पास से 3 लैपटॉप, 15 मोबाइल व करोड़ों रुपए के लेनदेन का हिसाब, बैंक पासबुक व एटीएम जब्त किया गया है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि, उनकी एक विशेष टीम पुराने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर नए पैनल का पता कर रही थी।

इस दौरान पुलिस को पता चला कि, एक आरोपी कई लड़कों को दिल्ली लेकर गया है। और वहां महादेव आईडी चला रहा है।

पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। आखिरकार तीन दिन पहले पुलिस को जानकारी मिली थी वो लोग ग्रेटर नोएडा में पूरा पैनल चला रहे हैं।

दुर्ग एसपी ने तुरंत एक टीम को ग्रेटर नोएडा रवाना किया। पुलिस की टीम पहले तो रेकी की।

उसके बाद जब पुख्ता हो गया कि किस ठिकाने पर वो लोग यह काम कर रहे हैं, सीधे दबिश दे दी। पुलिस को देखकर वो लोग हड़बड़ा गए। भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

दुर्ग एसपी आज करेंगे खुलासा
दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव इस मामले का रविवार को खुलासा करेंगे। वो बताएंगे कि यह पैनल किसका था और किसके इशारों पर चल रहा था।

इससे पहले भी नए साल में दुर्ग पुलिस ने एक के बाद एक मध्य प्रदेश से कई पैनल का पर्दाफाश किया था। पुलिस का कहना है कि नोएडा से पकड़े गए पैनल में बड़े आरोपी का भी नाम शामिल है।

बड़ी मात्रा में की गई जब्ती
दुर्ग पुलिस ने ठिकाने में दबिश देकर वहां आरोपियों के पास से 3 लैपटॉप, 15 मोबाइल जब्त किया है।

इन सभी मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से ये लोग महादेव का सट्टा लगाते थे और इसमें महादेव एप भी डाउनलोड है। इसके साथ ही पुलिस ने सट्टा लेने संबंधी रिकार्ड, पासबुक, एटीएम व अन्य जीचें जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!