छत्तीसगढ़

निगम कर्मियों के खाते में ओपीएस और एनपीएस का चार करोड़ बकाया जमा,खुश होकर पदाधिकारियों ने महापौर अलका बाघमार को पुष्पगुच्छ देकर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

दुर्ग/ 2 अप्रैल 2025 // नगर पालिक निगम के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आने के बाद आज सुबह महापौर श्रीमती अलका बाघमार को पुष्पगुच्छ देकर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अनिल सिंह,ईश्वर वर्मा धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल,विद्युत यांत्रिकी विभाग प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकर उपस्थित थे।

बता दे कि विगत दिनों आयुक्त सुमित अग्रवाल ने निगम के सभी नियमित कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की राशि दिसंबर 2024 तक और न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) की राशि फरवरी 2025 तक उनके खातों में जमा करवाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह राशि लगभग चार करोड़ से अधिक बताई गई है,पिछले दो वर्षों से लंबित राशि जमा होने से निगम कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।

इस संबंध में निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा,महामंत्री अनिल सिंह,शशि यादव, राजू चन्द्राकर, ईश्वर वर्मा, साक्षी वर्मा, रेखा कुर्रे,प्रिंसि शर्मा, गंगाधर ठाकरे के अलावा यूनियन के पदाधिकारियों ने निर्णय का स्वागत किया।

निगम कर्मचारियों को आशा ही नही पूरा विश्वास है कि भविष्य में हर माह वेतन के साथ ओपीएस और एनपीएस की राशि नियमित रूप से मिलेगी।

इसके लिए आयुक्त द्वारा प्रतिमाह जीपीएफ और सीपीएफ की राशि नियमित रूप से जमा करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!