अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में तबाही मचाने महिला आतंकी भेज रहा ISIS, पहली बार 5 की हुई गिरफ्तारी…

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) की 5 महिला आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह पहला मौका है जब पुलिस ने महिला आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के काउंटर टेररिज्म विभाग (CTD) ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने लाहौर और शेखूपुरा से इन पांचों महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

सीटीडी ने बयान जारी कर बताया कि महिला आतंकियों के पास से हथियार, नकदी, प्रतिबंधित साहित्य और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि महिलाएं आईएसआईएस की सक्रिय सदस्य हैं और देश में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रही हैं।

गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान ऐमन, जावेरिया, सादिया, फैजा और फाखरा के रूप में की गई है। उनके खिलाफ आतंकवाद के मामले दर्ज किए गए हैं। उन्हें आगे की जांच के लिए एक अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है।

TTP के आत्मघाती हमले में 9 सैनिकों की मौत
पिछले महीने सीटीडी ने 20 से अधिक आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, जो देशभर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना चाहते थे।

उनमें से अधिकांश प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और आईएसआईएस से संबंधित थे। वहीं, अशांत उत्तर-पश्चिमी इलाके में सुरक्षाबलों के काफिले पर टीटीपी के आत्मघाती हमले में 9 सैनिक मारे गए और अन्य 5 घायल हो गए।

सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में गुरुवार को एक मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने काफिले को निशाना बनाया।

बयान के अनुसार, हमलावर ने काफिले में एक वाहन से अपनी मोटरसाइकिल टकरा दी जिससे 9 सैनिक मारे गए और अन्य पांच घायल हो गए।

प्रतिबंधित टीटीपी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इसमें कहा गया कि हमले ने बाद पुलिस विस्फोट स्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

विस्फोट के षड्यंत्रकारियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हमले की निंदा की है। उन्होंने इस तरह के कृत्यों को पूरी तरह से निंदनीय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!