अन्य खबरें

प्रवचन नही प्रयोग नए दृष्टिकोण वाले शिविर का आयोजन।

भिलाई नेहरू नगर स्थित नेहरू प्लेटेरिनियम पार्क में हुआ नए दृष्टिकोण वाले शिविर का आयोजन।

भिलाई 4 फरवरी 2024 // भिलाई में सहायता सामाजिक संस्था के सौजन्य से परम पूज्य आलय जी के सांन्धय में नेहरू पार्क के नेहरू प्लेटेरिनियम पार्क में प्रवचन नही प्रयोग नये दृष्टिकोण वाला शिविर सफलता पूर्वक चालाया जा रहा है, शिविर में प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से 800 बजे तक एकत्रित होकर 40-50 लोग शिविर का लाभ ले रहे है। सम्यूक आहार, सम्यक प्रयोग, सम्यक ध्यान, सम्यक ऊर्जा द्वारा आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के टिप्स दिये जाते है।जिसके लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से इस शिविर मे लोग भाग लेकर स्वास्थय का आनंद ले रहे हैं। जीवन शैली जीने का देश विदेशो में अब तक 250 से भी अधिक शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमे भाग लेकर अब तक हजारों लोगों ने अपनी गंभीर शारीरिक एवं मानसिक बीमारियो जैसे: डायबिटिज, हाई बी.पी. याइराइड, माइग्रेन अस्थमा, आर्थराइटिस, तनाव, डिप्रेशन बैचेनी इत्यादि गंभीर बीमारियों को ठीक किया है और अपने जीवन में प्रेम और आनंद को विकसित किया है, और सभी निरोगी जीवन व्यतीत कर रहे है। नए दृष्टिकोण वाले शिविर के संयोजन में श्रीमती सरिता सिंह, मोहर सिंह, टी आर सोनी, श्रीमती हंसुमति सोनी, मनीष मोदी, बाबी, गयत्री गोस्वामी, पी.जी. गोस्वामी, प्रेम कोर, सी आर – जयप्रकाश, अम्बिका सिंगल, सन्तोष जैन, बेका जय प्रकाश, रमेश नीबूजैन, पी कुमार, ममता देवी, ललित साहू, जयश्री साहू, उत्तम कुमार साहू, पी.एल स्वर्णकार, बबन प्राताद पासवान, पी महालक्ष्मी पुष्पा तिवारी सभी के आर्थिक सहयोग से नये दृष्टिकोण वाले शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक सफल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!