दुर्ग 28 मार्च 2024 // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए समस्त प्रवर्तन एजेंसियों से समुचित समन्वय स्थापित करने एवं आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों में विधिवत अग्रिम कार्यवाही करने हेतु समन्वय स्थापित करने नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव (आई.ए.एस.) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार नोडल अधिकारी के कार्योंं के संपादन हेतु श्री हिमांशु देशमुख कार्यपालन अभियंता, श्री सिद्धार्थ साहू उप अभियंता एवं श्री बालकृष्ण नायडू सहायक राजस्व अधिकारी की ड्यूटी सहायक के रूप में लगाई गई है। आदेशानुसार उक्त अधिकारी /कर्मचारी नोडल अधिकारी श्री देवेश ध्रुव (आई.ए.एस.) आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई के निर्देशानुसार कार्य संपादित करेंगे। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
Related Articles

चीचा ग्राम पंचायत की दुर्गा पटेल बनीं “लखपति दीदी”, स्व-सहायता समूह से मिली आर्थिक आत्मनिर्भरता।
February 9, 2026

लोलेसरा गांव में भक्तिमय हुआ वार्षिक उत्सव, राष्ट्रीय संत ज्योतिमर्यानंद जी महाराज के आगमन से उमड़ा जनसैलाब।
January 14, 2026

अवैध धान भंडारण, परिवहन करने वाले कोचियों पर कार्यवाही करें : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे
January 8, 2026

