मध्य प्रदेश

प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश के ब्रांड एम्बेसेडर : मुख्यमंत्री श्री चौहान…

अपने शहर, गाँव के गौरव दिवस समारोह में अवश्य भाग लें, प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भी सम्मिलित हो।

मुख्यमंत्री श्रीशिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश, देश का दिल है। प्रवासी भारतीय दिल के टुकड़े हैं।

मुख्यमंत्री चौहान शनिवार को इंदौर में प्रवासी भारतीयों और फ्रेंण्डस ऑफ एम.पी. चैप्टर लीडर्स एवं डेलीगेट्स को रात्रि भोज पर संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीयों का मध्यप्रदेश स्वागत करता है, देश स्वागत करता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि आप प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भी भाग लें।

निवेश के लिए प्रयास करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश के ब्रांड एम्बेसेडर है।

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश ने शहरों और गाँवों के गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने प्रवासी भारतीयों से आग्रह किया कि जिस दिन उनके शहर, गाँव का गौरव दिवस हो, उस दिन वह अपने शहर, गाँव जाकर आएँ। शहर, गाँव के लिए अपना योगदान दें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीयों का पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि हम प्रवासी भारतीयों के मध्यप्रदेश में, इंदौर में आने को यादगार बनाना चाहते हैं।

इसके लिए हम ग्लोबल गार्डन बना रहे हैं। ग्लोबल गार्डन में एक पेड़ आपके नाम का चाहता हूँ।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 11 देशों में फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. है।

हम प्रवासी भारतीयों से और अधिक मजबूत रिश्ते चाहते हैं। हमने प्रवासी भारतीयों के परिवार के लिए अलग से पोर्टल बना कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक,  श्रीमती साधना सिंह चौहान, विदेश सचिव औसाफ़ सैयद और प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पधारे अतिथिगण सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, यूके, यूएई आदि देशों से आये अतिथियों से मुलाकात भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!