बुध राशि परिवर्तन 2023: आज से मेष राशि में ग्रहों की बड़ी हलचल, आने वाले 30 दिन इन राशि वालों के लिए भारी…
प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह राशि परिवर्तन को अहम घटना माना गया है।
बुध धन, बुद्धि व व्यापार के कारक माने गए हैं। बुध ग्रह 31 मार्च 2023 को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
मेष राशि में शुक्र व राहु पहले से ही विराजमान हैं। मेष राशि में बुध के आने से त्रिग्रही योग का संयोग बनेगा।
मेष राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग कई राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा और कई राशियों के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा। जानें किन राशि के जातकों को इस अवधि संभलकर रहने की जरूरत है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए मेष राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग शुभ साबित नहीं होगा। इस अवधि में धन के मामलों में विशेष सतर्कता बरतें। इस दौरान किसी अपने से धोखा मिल सकता है। निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ समय के लिए योजना टाल दें। वाद-विवाद के योग हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा कष्टकारी साबित होगा। इस दौरान आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। किसी भी नए काम की शुरुआत से बचें, हानि हो सकती है। वाहन आदि प्रयोग में विशेष सावधानी बरतें। चोट-चपेट लगने की आशंका है।
वृश्चिक राशि– मेष राशि में बुध, शुक्र व राहु की युति वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुकूल साबित नहीं होगी। इस दौरान आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में हार का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर नुकसान हो सकता है। आर्थिक बजट बनाकर चलें, वरना कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। रिश्तों में अनबन हो सकती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।