आंध्र प्रदेशमहाराष्ट्र

बॉम्बे और आंध्र प्रदेश HC को मिले नए चीफ जस्टिस, इनकी हुई है नियुक्ति…

बॉम्बे हाई कोर्ट और आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्त हो गई है।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय को बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।

वहीं, जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किया गया है।

जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय इससे पूर्व इलहाबाद हाई कोर्ट में जज के रूप में तैनात थे। वहीं, जस्टिस देवेंद्र सिंह ठाकुर बॉम्बे हाई कोर्ट में जज थे।

जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर के छोटे भाई हैं।

जस्टिस ठाकुर के नाम की सिफारिश करते हुए कॉलेजियम ने कहा था कि मणिपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के लिए उसकी नौ फरवरी, 2023 की सिफारिश सरकार के पास पेंडिंग है। 

कॉलेजियम ने कहा सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए कॉलेजियम का विचार है कि जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त होने के लिए सभी तरह से फिट और उपयुक्त हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!