अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रिय

भारत के भरोसे नेपाल में मनेगी दिवाली, उत्तराखंड बॉर्डर पार से खरीदारी को पहुंच रहे नेपाली…

भारत के पड़ोसी देश नेपाल महंगाई की मार झेल रहा है। सस्ता सामान खरीदने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र से नेपाल के नागरिक भारतीय बाजारों में पहुंच रहे हैं। दिवाली के त्योहार पर भारी संख्या में नेपाली नागरिक बॉर्डर पार से खरीदारी को भारत पहुंच रहे हैं।

भारत की तुलना में तेल, चीन और प्याज के दाम नेपाल में सबसे अधिक बढ़े हुए हैं। वहां आटा और चावल भी भारत की तुलना में 20 फीसदी तक महंगा है। दीपावली की ज्यादातर खरीदारी भी नेपाल के लोग भारत से ही कर रहे हैं।

नेपाली नागरिकों को भारत से खरीदा गया सामान सीमा पर भंसार (नेपाली टैक्स) चुकाने के बाद भी नेपाल से सस्ता पड़ रहा है। नेपाल सीमा से लगे चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों के बाजार इन दिनों गुलजार हैं। त्योहार के अलावा नेपाल में बढ़ती महंगाई के कारण उत्तराखंड के इन कस्बों में कारोबार खूब फलफूल रहा है।

नेपाल में कंचनपुर के किराना व्यापारी टेक सिंह बिष्ट बताते हैं सीमा के पुलों पर लगाए जा रहे टैक्स और बड़ी भारतीय करेंसी पर प्रतिबंध से नेपाल के कारोबार को बढ़ी चोट पहुंची है। इसका फायदा भारत के व्यापारियों को मिल रहा है।

भारत में 130 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला खाद्य तेल नेपाल में 150 रुपये तक पहुंच गया है। चीनी के दाम भी भारत की तुलना में लगभग दोगुने के आसपास हो गए हैं। नेपाल की तुलना में भारत में सस्ता खाद्य पदार्थ सहित अन्य सामान मिलने की वजह से नेपाली नागरिक खरीदारी को भारत आ रहे हैं।

दिवाली की खरीदारी भी भारत से
नेपाल के नागरिक दिवाली की खरीददारी करने भी भारत आ रहे हैं। बनबसा और टनकपुर के अलावा पिथौरागढ़ के धारचूला एवं झूलाघाट में हजारों की तादाद में नेपाल के नागरिक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। इससे भारत के बाजार तो गुलजार हैं लेकिन नेपाल के बाजारों में सन्नाटा पसरा है।

नेपाल में महंगाई से लोग बनबसा और टनकपुर आकर खरीददारी कर रहे हैं। इससे भारत के व्यापारियों के कारोबार में अच्छा उछाल आया है
परमजीत सिंह, अध्यक्ष उद्योग व्यापार संघ, बनबसा।

  भारत     नेपाल
तेल-     128-135 150-160
चीनी-     42-45     70-75
प्याज-     40-45     70-80
लाइट-     200-500 350-400

(नोट ये दाम प्रति किलो, प्रति लीटर अथवा प्रति नग रुपये में हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!