अन्य खबरें

भिलाई के बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर।

भिलाई 8 नवंबर 2024 // भिलाई के लंबे समय से फरार बदमाश अमित जोश को आज दुर्ग पुलिस की टीम ने एनकाउंटर कर मार गिराया। अभी-अभी जानकारी मिली की घटना करीब शाम 5 बजे की है। जयंती स्टेडियम के पीछे अमित जोश ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी जिससे दोनों और से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बताया जाता है कि इस गोलीबारी में बदमाश ढेर हो गया।

आपको बता दे कि विश्रामपुर जिला सुरजपुर निवासी रमनदीप ने थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वैशाली नगर भिलाई में अपनी नानी का स्वर्गवास हो जाने पर उनके अंत्येष्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये दिनांक 25.06.24 को सुबह 11.00 बजे मिलाई आया था। विश्रामपुर का रहने वाला आदित्य सिंह उसका दोस्त है जो इसकी नानी के अंत्येष्टी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये इसके साथ आया हुआ था। वह जुनवानी भिलाई में पीजी. में रहकर पढ़ाई कर रहा है। अंत्येष्टी कार्यक्रम के बाद ये अपने मित्र आदित्य सिंह के साथ उसके मोटर सायकल में बैठकर उसके किराये के रूम में जुनवानी भिलाई गया था।

रात्रि करीबन 1 बजे रमनदीप, आदित्य सिंह एवं सुनील यादव (निवासी विश्रामपुर) तीनों आदित्य सिंह के मोटर सायकल पल्सर एनएस. से भिलाई घुमने के लिये निकले थे। मोटर सायकल को रमनदीप चला रहा था। आदित्य सिंह बीच में एवं सुनील यादव पीछे बैठे थे। नेहरु नगर अंडरब्रीज से सिविक सेंटर जाने के लिये निकले थे, जो ग्लोब चौक से घुमकर वापस जुनवानी अपने घर जा रहे थे। रात्रि करीबन 01.20 बजे सेन्ट्रल एवेन्यु रोड सेक्टर 10 पुलिया के पास पहुंचे थे उसी समय पीछे से एक मोटर सायकल में सवार दो व्यक्ति इनके पास में आकर गाड़ी धीरे कर गाली क्यों बक रहे हो कहा। इसी बात पर इनसे मोटर सवार दो व्यक्तियों का वाद-विवाद हो गया था।

उसी बीच पीछे से एक कार में सवार दो व्यक्ति भी आये और इन तीनों को चारो मिलकर गाली गुफ्तार कर गोली मार देने की धमकी दिये और हत्या करने की नियत से अपने पास रखे पिस्टल से 2-3 फायर कर गोली मार दिये।गोली लगने से सुनील यादव के बांये हाथ के कलाई एवं पेट में तथा आदित्य सिंह के बांये पेट में गोली लगने से चोंट आई थी।

ज्ञात हो की भिलाई के ग्लोब चौक पर देर रात करीब 2 बजे ताबड़तोड़ गोली चली थी। दो घायलों को रायपुर के आंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। सुनील यादव और आदित्य सिंह घायल हुए थे। बताया जाता है कि घायलों में सुनील यादव जिओ कंपनी का कर्मचारी था, जबकि आदित्य सिंह छात्र है। उस वक्त रात 2 बजे विश्रामपुर निवासी आदित्य सिंह और अन्य युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गया थी। विवाद बढ़ने पर गोली चली थी। इस मामले में पुलिस ने 2 संदेही को पकड़ लिया था, जबकि मुख्य आरोपी अमित जोश फरार चल रहा था। जिसके आज भिलाई में होने की सूचना पर पुलिस उसे पकड़ने गई थी लेकिन पुलिस को देखते ही वह पिस्टल से फायरिंग करने लगा जिसके चलते जवाबी कार्यवाही में उसको पुलिस की गोली लगी और वह वही ढेर हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!