खेलछत्तीसगढ़

भिलाई के सिद्धांत सिंह ने तैराकी प्रतियोगिता में मारी बाजी….

हैदराबाद में होने वाली 76वी सिनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता 2023 में भिलाई के सिद्धांत सिंह बगड़वाल ने अपना स्थान बनाया।

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 11 जून को DPS स्कूल रिसाली में किया गया था जिसमें 02 गोल्ड, 03 सिल्वर पदक प्राप्त कर सिद्धांत सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया।

05 जुलाई को होने प्रतियो राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये वह हैदराबाद पहुंच चुके हैं। सिद्धांत कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई के छात्र हैं।

इनकी इस उपलब्धी पर छत्तीसगढ तैराकी संघ के अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, महासचिव सहीराम जाखड़, उपाध्यक्ष गौरव खण्डेलवाल को गोपी सुभाष, महेश बिसाई प्राचार्य कृष्णा पब्लिक स्कूल, दीपक गुप्ता (KPS) ने हौसला बढाते हुए शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!