राष्ट्रिय

महिला अग्निवीर भी जल्द उठा सकती हैं हथियार, भारतीय सेना में शुरू होने वाली हैं नियुक्तियां…

भारतीय सेना में अब महिलाओं का कद बढ़ाए जाने की तैयारी है।

खबर है कि महिला अग्निवीरों को जवानों के तौर पर शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

जून 2022 से ही भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निपथ योजना के जरिए नियुक्तियां जारी हैं। आंकड़े बताते हैं कि फिलहाल भारतीय सैन्य सेवाओं में करीब 1700 महिला अधिकारी हैं।

भारतीय सेना के तीन वर्ग
भारतीय सेना में टुकड़ियों को उनकी भूमिका और काम के आधार पर तीन वर्गों में बांटा जाता है। कॉम्बैट आर्म्स (पैदल सेना, हथियारबंद और मशीनीकृत पैदल सेना शामिल है।), कॉम्बैट सपोर्ट आर्म्स (तोपखाने, इंजीनियर, हवाई सुरक्षा, सैन्य विमानन और सैन खुफिया व्यवस्था शामिल है।)

और सर्विसेज (आर्मी सर्विस कॉर्प्स, आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स, कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स और आर्मी मेडिकल कॉर्प्स) इसका हिस्सा हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि महिलाओं को जवानों के तौर पर नियुक्त करने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है।

कहा जा रहा है कि नियुक्ति पहले सर्विसेज से शुरू होगी। बाद में इसका विस्तार कॉम्बैट सपोर्ट आर्म्स में किया जाएगा। भारतीय सेना में 10 लाख से ज्यादा जवान हैं। अब तक सेना में महिलाओं को सैनिक स्तर पर सैन्य पुलिस कोर में शामिल किया है।

IAF निकला आगे
जून 2016 में ही भारतीय वायुसेना ने महिलाओं की लड़ाकू भूमिका में नियुक्ति की शुरुआत कर दी थी। उस दौरान वायुसेना में तीन महिला अधिकारी लड़ाकू पायलट के तौर पर शामिल हुईं थीं। अब तक IAF 15 महिला लड़ाकू पायलटों को सेना का हिस्सा बना चुका है। इधर, दिसंबर 2022 में नौसेना ने भी महिला अधिकारियों के लिए सभी सेवाओं में रास्ते खोल दिए थे। 

भारतीय नौसेना ने अब तक 28 महिला अधिकारियों की जहाजों पर तैनाती की है। साथ ही महिला अधिकारियों को नौसेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों पर भी लड़ाकू भूमिका में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!