अन्य खबरें

महिला समूह एवं स्वच्छता दीदी द्वारा रैली निकालकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सफल बनाने जागरूकता अभियान चलाया।

दुर्ग/ 11 अगस्त 2024 // राज्य शासन के आदेश।जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्ग दर्शन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम एवं निगम के स्वच्छता दीदी द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में तिरंगा रैली निकाल कर वार्डवासियों को प्रोत्साहित करने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया रैली का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और मुक्तेश कान्हा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु सामुदायिक संगठक श्रीमती निशा वर्मा द्वारा वार्ड क्रमांक 35 की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।श्रीमती अनु कसार (सामुदायिक संगठक) द्वारा वार्ड क्रमांक 15 और 17 में समूह की महिलाओं के माध्यम से रैली का आयोजन किया गया। इसी प्रकार श्रीमती सुरेखा खुटेल द्वारा वार्ड क्रमांक 31 और 33 में , श्री संतोष कसार द्वारा वार्ड क्रमांक 4 में श्रीमती अंजूलता देशमुख द्वारा वार्ड क्रमांक 53 तथा 54 में, श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर द्वारा वार्ड क्रमांक 28 श्रीमती सुनंदा फुलझेले द्वारा वार्ड क्रमांक 47 में, वार्ड क्रमांक 59,60 में श्रीमती बिंदेश्वरी देशमुख द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया गया। शहर के विभिन्न मार्गो में हाथों में तिरंगा लेकर महिलाओं ने अलग-अलग वार्डो में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने कार्य किया। सामुदायिक संगठकों द्वारा समूह की महिलाओं के माध्यम से निरंतर रैली किया जा रहा है। नगर पालिक निगम के विभिन्न वार्डों में महिला समूह एवं स्वच्छता दीदी द्वारा जा जाकर हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।बात दे कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत समूहों में कुल 22 रैली निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!