अन्य खबरें

माकपोल हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की लगी ड्यूटी।

दुर्ग, 19 अप्रैल 2024 // लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 7 दुर्ग अंतर्गत विधानसभा 65-भिलाई नगर के उपयोग होने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कमिशनिंग कार्य 26 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से साईंस कॉलेेज दुर्ग में किया जाना है।

विधानसभा 65-भिलाई नगर के लिए नोडल अधिकारी श्रीमती योगिता देवांगन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। माकपोल हेतु नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे से भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी महाविद्यालय (बीआईटी) दुर्ग में आयोजित की गई है। माकपोल कार्य के लिए जिन अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें प्रभारी अधिकारी जिला पंचायत उप अंकेक्षक श्रीमती माधवी साहू की ड्यूटी लगाई गई है। सहायक प्रभारी अधिकारी जनपद पंचायत धमधा तकनीकी सहायक श्री सौरभ साहू, जनपद पंचायत पाटन श्री उमाशंकर देवांगन, नगर पालिक निगम दुर्ग सहा.राजस्व निरीक्षक श्री संजय मिश्रा, श्री शशिकांत, श्री सत्येन्द्र यादव एवं प्रीति उज्जनेवार, जनपद पंचायत धमधा तकनीकी सहायक श्रीमती खिलेश्वरी कुर्रे की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही भृत्य श्री अर्पण शर्मा, श्री एम.एल.देवांगन, श्री राजेन्द्र कुमार दमाहे एवं श्री तुषार कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!