रायपुर, 18 फरवरी 2024 // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 19 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि शिवाजी महाराज ने साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश की। वे एक कुशल रणनीतिकार के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी कुशल नीतियों से अनुशासित सेना और सुगठित प्रशासनिक व्यवस्था बनाई। श्री साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का शौर्य और आत्मविश्वास से भरा व्यक्तित्व आज भी हजारों लोगों को प्रेरित करता है।
Related Articles

लोलेसरा गांव में भक्तिमय हुआ वार्षिक उत्सव, राष्ट्रीय संत ज्योतिमर्यानंद जी महाराज के आगमन से उमड़ा जनसैलाब।
January 14, 2026

अवैध धान भंडारण, परिवहन करने वाले कोचियों पर कार्यवाही करें : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे
January 8, 2026


