रायपुर, 27 फरवरी 2024 // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता के लिए जनजागरण में ‘बाबू साहेब‘ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर लोगों को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा। बाबू छोटेलाल के नेतृत्व में शोषण और अन्याय के विरूद्ध आवाज बुलंद करने के कारण उनकी जन्मभूमि कण्डेल गांव कण्डेल नहर सत्याग्रह के कारण इतिहास में दर्ज हो गया है। श्री साय ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ और जुझारू व्यक्तित्व के धनी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के विचार हमें सदा प्रेरित करते रहेेंगे।
Related Articles

चीचा ग्राम पंचायत की दुर्गा पटेल बनीं “लखपति दीदी”, स्व-सहायता समूह से मिली आर्थिक आत्मनिर्भरता।
February 9, 2026

लोलेसरा गांव में भक्तिमय हुआ वार्षिक उत्सव, राष्ट्रीय संत ज्योतिमर्यानंद जी महाराज के आगमन से उमड़ा जनसैलाब।
January 14, 2026

अवैध धान भंडारण, परिवहन करने वाले कोचियों पर कार्यवाही करें : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे
January 8, 2026

