छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत कोकिला श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की प्रथम महिला राज्यपाल और सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की 02 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

श्रीमती नायडू के कृतित्व को याद करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि श्रीमती नायडू ने स्वतंत्रता संग्राम के कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। महिलाओं की जागरूकता की दिशा में भी उन्होंने कई काम किए।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भारत कोकिला के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती नायडू ने अपनी लेखनी के बल पर एक अलग पहचान बनायी। उनकी रचनाएं और विचार हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!