दुर्ग, 27 फरवरी 2024 // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरहोला तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी तरूण डहरिया की विगत 04 मार्च 2023 को नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार शांति नगर दुर्ग तहसील व जिला दुर्ग निवासी वामन चन्द्राकर की विगत 25 नवम्बर 2020 को नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. तरूण डहरिया के माता श्रीमती सरोजनी डहरिया को एवं स्व. वामन चन्द्राकर के पिता श्री होरीलाल चन्द्राकर को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Related Articles

लोलेसरा गांव में भक्तिमय हुआ वार्षिक उत्सव, राष्ट्रीय संत ज्योतिमर्यानंद जी महाराज के आगमन से उमड़ा जनसैलाब।
January 14, 2026

अवैध धान भंडारण, परिवहन करने वाले कोचियों पर कार्यवाही करें : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे
January 8, 2026


