रायपुर, 15 फरवरी 2024 // राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 118 लाख 93 हजार 551 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 105 लाख 76 हजार 891 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 04 फरवरी 2024 तक 144 लाख 92 हजार 96 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
Related Articles

लोलेसरा गांव में भक्तिमय हुआ वार्षिक उत्सव, राष्ट्रीय संत ज्योतिमर्यानंद जी महाराज के आगमन से उमड़ा जनसैलाब।
January 14, 2026

अवैध धान भंडारण, परिवहन करने वाले कोचियों पर कार्यवाही करें : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे
January 8, 2026


