छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल सावन सोमवार पर महारुद्राभिषेक में हुए शामिल, देखें विडियो…

भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सावन सोमवार के अवसर पर भिलाई नगर के सेक्टर-7 स्थित शिवधाम तालाब में महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री बघेल ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उनका अभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस बढ़िया आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विगत सात-आठ वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, सौंदर्यीकरण के बाद तालाब का परिवेश और अधिक मनोरम हो गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री भोलेनाथ हर जगह विराजे है, सर्वव्यापी हैं, भगवान शिव ने ही विवाह नाम की संस्था को स्थापित किया है। शिव सब को जोड़ने का नाम है। तंत्र के जनक शिव हैं।

भगवान शिव सब की मनोकामना पूरी करें। कार्यक्रम को विधायक देवेंद्र यादव और महापौर भिलाई नीरज पाल ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, पार्षद लक्ष्मी पति राजू, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!