अन्य खबरें

राष्ट्रीय किसान दिवस पर सांसद विजय बघेल ने किया” कृषि विज्ञान” की पुस्तक का विमोचन

दुर्ग 24 दिसंबर 2024 // आज राष्ट्रीय किसान दिवस जो कि चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के मौके पर मनाया जाता है माननीय सांसद दुर्ग श्री विजय बघेल द्वारा डॉ शशि भूषण शर्मा एवं डॉ समिधा पांडे द्वारा लिखित पुस्तक “कृषि विज्ञान” का विमोचन किया गया। श्री बघेल जी द्वारा कहा गया कि इस पुस्तक में कृषि विज्ञान से जुड़े विषयों की तथ्यात्मक जानकारी का समावेश किया गया है जो की हायर सेकेंडरी स्तर एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गागर में सागर भरने के समान है। यह पुस्तक वर्तमान परिपेक्ष में विद्यार्थियों की रचनाशील प्रतिभा के संवर्धन में बहुत उपयोगी साबित होगी। आज के परिवेश में कृषि से संबंधित ज्ञान स्वाभाविक आवश्यक है।इस पुस्तक के लेखक डॉ शशि भूषण शर्मा है। जो की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थानोद में कृषि के व्याख्याता हैं। आपके द्वारा शोध पर लिखे आलेखों का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अनुसंधान पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुआ है। और पुरस्कृत किया जा चुके हैं ।आप शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं। आपके द्वारा कृषि संकाय के विभिन्न विषयों में नवाचारों का प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य किया जाता है आप शाला में कृषि संकाय के विद्यार्थियों को PAT की तैयारी करवाते हैं। आपके द्वारा पढ़ाए कई विद्यार्थी 12वीं की कक्षा पास करते-करते PAT की परीक्षा पास कर चुके हैं। और उनको अच्छा करियर मिल चुका है। एवं पुस्तक की सह लेखिका डॉक्टर समिधा पांडे हैं जो कि वर्तमान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। आपके द्वारा किए गए शोध आलेख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित एवं पुरस्कृत हुए हैं अपने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में शिक्षण कार्य किया है।

आप लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी हुई है और चयनित भी हैं। आपके मार्गदर्शन प्राप्त विद्यार्थी विभिन्न पदों पर चयनित हुए हैं। आपकी सेवाएं शिक्षा और समाज कल्याण के लिए समर्पित है। लेखक द्वारा बताया गया कि यह पुस्तक कृषि विज्ञान की विभिन्न परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी है और इसका आगामी भाग भी शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा।इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न पदाधिकारी श्री हरि सिंह चतुर्वेदी, श्री रवि सिंह एवं राज्य कर्मचारी संघ के शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह राजपूत,सचिव प्रमोद श्रीवास्तव, संरक्षक सदस्य श्री टी आर साहू, डॉक्टर नवीन त्रिपाठी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थानोद के प्राचार्य श्री अनिल गजपाल एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!