अंतर्राष्ट्रीय

रूस के मिसाइल अटैक से पूर्वी यूक्रेन में मची तबाही, 7 लोगों की मौत 81 घायल…

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर हालात और बदतर होते नजर आ रहे हैं।

एक तरफ रूस इस बात पर अड़ा है कि वह यूक्रेन को तबाह करके ही मानेगा वहीं यूक्रेन रूस के सामने घुटने टेकने को तैयार नहीं है।

रूस की तरफ से यूक्रेन पर किए गए हालिया मिसाइल अटैक में 7 लोगों की जान चली गई है, जबकि 81 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने क्रेमिनल की सेना पर बचाव कर्मियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।  

किरिलेंको ने बताया कि ये हमले 40-40 मिनट के अंतराल पर हुए। उन्होंने कहा कि हमले में 12 बहुमंजिला इमारतें, एक होटल, एक दवा दुकान, दो स्टोर और दो कैफे को नुकसान पहुंचा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर पूर्वी यूक्रेन में तबाही मचाने का आरोप लगाया।
         
युद्ध में रूसी मिसाइलों, ड्रोन और तोप से बार-बार नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन का कहना है कि उसकी सेनाएं केवल सैन्य संपत्ति को निशाना बनाती हैं ।

क्रेमलिन ने दावा किया कि अन्य क्षति यूक्रेनी वायु रक्षा हथियारों के कारण हुई है। किसी भी पक्ष के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती।
         
गवर्नर ओलेह सिनिहुबोव ने कहा कि खारकीव क्षेत्र में क्रुहलियाकिव्का शहर पर देर रात हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूस ने कुपियान्स्क के समीप एक गांव में चार बम गिराए जिससे दो नागिरकों की जान चली गई। इस दौरान आग लगने से दो बचावकर्मी भी घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!