अन्य खबरें

सुशासन के एक साल, धान खरीदी केंद्रों में किसान सम्मान आयोजित।

सुशासन के एक साल, धान खरीदी केंद्रों में किसान सम्मान आयोजित।

168 नागरिकों का श्रम कार्ड के लिए पंजीयन, 214 का नवीनीकरण।

शिविर में 25 पशुओं का उपचार एवं दवा वितरण।

रायपुर 20 दिसंबर 2024 // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर धान उपार्जन केंद्रों में किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों का तिलक लगाकर श्रीफल भेंट किया गया। साथ ही शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

श्रम विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया। जहां नागरिकों के श्रम कार्ड के लिए पंजीयन किया गया और नवीनीकरण कार्य किया गया। इस दौरान 168 नागरिकों का नवीन पंजीयन एवं 214 नागरिकों के कार्ड का नवीनीकरण किया गया।

ग्राम भैंसा में गौ पूजन कार्यक्रम एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 पशुओं का उपचार किया गया। 10 पशुओं के लिए औषधि वितरण, 10 बधियाकरण, 2 गर्भ परीक्षण, 1 कृत्रिम गर्भाधान, 30 कृमि नाशक दवापान, 22 जू किलनी नाशक, 5 ब्लड सैंपल, 10 फिकल सैंपल, 5 यूरीन सैंपल किया गया। कार्यक्रम में पशु चिकित्सालय के कर्मचारी एवं मोबाइल वेटेनरी यूनिट के स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!