अन्य खबरें

स्कूल चले हम अभियान : आयुक्त ने तिलक लगाकर छात्राओं को प्रदान की पुस्तकें,बोले जीवन भर साथ देती है शिक्षा की अमूल्य निधि।

नगर निगम आयुक्त ने स्कूल पहुंचकर छात्र छात्राओं का हौसला भी बढ़ाया।

दुर्ग 26 जून 2024 // नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत गर्मी की लंबी छुट्टियां मनाने के बादबच्चों का उनके स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव मनाते हुए भव्य स्वागत किया जा रहा है.आज से स्कूल चले हम अभियान के समय आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने तिलक लगाकर छात्राओं को प्रदान की पुस्तकें, और बोले जीवन भर साथ देती है शिक्षा की अमूल्य निधि। उसके बाद बच्चो को मुंह मीठा कर किताबें बांटी जा रही है. 26 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है.बता दे कि सभी सरकारी स्कूलों में 26 जून से लेकर 15 जुलाई तक शाला प्रवोशोत्शव मनाया जाएगा.शाला प्रवेशोत्सव पर तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया. आज से स्कूल खुल गए हैं. भीषण गर्मी से 10 दिन बढ़ी गर्मियों की छुट्टियां रविवार को समाप्त हो गई हैं।शाला प्रवेशोत्सव के साथ ही बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्कूलों में प्रवेशोत्सव का आयोजन कर नवप्रवेशी बच्चों का आज आदर्श कन्या स्कूल में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली द्वारा शाला स्टॉप के बीच बच्चो को तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।और बच्चो को पाठ्य पुस्तकें और गणवेश का वितरण भी किया गया।सबसे पहले आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। फिर छात्राओं ने वंदना की जिसके बाद स्कूल में सत्र की शुरुआत होने पर बच्चों का शिक्षकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पहले छात्रों को तिलक लगाया गया और किताबें बांटी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!