अन्य खबरें

स्ट्रांग रूम के मॉनिटरिंग हेतु अधिकारी नियुक्त

दुर्ग 09 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदान पश्चात स्ट्रांग रूम श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, जुनवानी भिलाई में ईवीएम/वीवीपैट मशीनों के सुरक्षात्मक दुष्टिकोण से उक्त स्थल में सुरक्षा व्यवस्था निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव मो. 7999858633 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार  मतगणना स्थल कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी के सहायक अधिकारी अतिरिक्त तहसीलदार पाटन श्रीमती मीना साहू मो. 9981283344, नायब तहसील दुर्ग सुश्री ज्योत्सना कलिहारी मो. 9644723855 एवं सहायक कार्यपालन अभियंता श्री शशीकांत वर्मा मो. 7746061880 को 08 से 15 मई तक मतगणना स्थल में सुरक्षा, व्यवस्था, निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार दुर्ग श्री ढालसिंह बिसेन मो. 9303285570, उप अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा श्री वैभव त्यागी मो. 9669822000 एवं कार्य. अभि. छ.ग. ग्राम सड़क वि. अभिकरण श्री राहुल कश्यप मो. 877093299 को 16 से 22 मई 2024 तक मतगणना स्थल में सुरक्षा, व्यवस्था, निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियुक्त किया गया है। अधीक्षक भू-अभिलेख दुर्ग श्री आदित्य कुंजाम मो. 9981584877, उप अभियंता नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग श्री संदीप पटेल मो. 9907164145 एवं उप अभियंता नगर पालिका निगम भिलाई श्री अर्पित बंजारे मो. 9907688696 को 23 से 29 मई 2024 तक मतगणना स्थल में सुरक्षा, व्यवस्था, निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियुक्त किया गया है।

इसी तरह नायब तहसीलदार धमधा श्रीमती कविता पटेल मो. 7999587670, सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख दुर्ग श्री आलोक शुक्ला एवं उप अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग श्री बालकिशन साहू मो. 9926753510 को 30 मई से 03 जून तक मतगणना स्थल में सुरक्षा, व्यवस्था, निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियुक्त किया गया है। कलेक्टर के आदेशानुसार अधिकारीगण अपनी सहायता के लिए ड्यूटी में सहायक के रूप में एक राजस्व निरीक्षक एवं एक पटवारी की ड्यूटी अपने स्तर से लगा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!