छत्तीसगढ़

भाजपा की जाबो गौठान, खोलबो पोल अभियान केवल राजनैतिक नौटंकी – लखेश्वर बघेल

भाजपा की जाबो गौठान, खोलबो पोल अभियान केवल राजनैतिक नौटंकी – लखेश्वर बघेल

जगदलपुर / बस्तर : भाजपाई गांव जाकर देखें शौचालय और रतनजोत प्लांटेशन का हश्र

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल ने भाजपा द्वारा जाबो गौठान, खोलबो पोल अभियान को राजनैतिक नौटंकी बताते हुए कहा है

कि भाजपा को देखना ही है तो गांव जाकर रतनजोत का प्लांटेशन, निर्मल ग्राम और स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालय तथा रमन मोबाइल की सुध लेनी चाहिए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना”प्रदेश में सकारात्मक रूप से ऐतिहासिक एवं रचनात्मक पहल है

प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना की तारीफ देश विदेश मे हो रही है, किंतु मुद्दाविहीन भाजपा के नेताओं को यह सब नहीं दिखता

क्योंकि उन्होंने 15 साल तक प्रदेश मे विकास ही नहीं किया केवल प्रदेश के सभी वर्गों का शोषण करते हुए छल किया आज भाजपा के नेता सत्ता में नहीं है तो प्रदेश के आदिवासी, किसान, युवा और महिलाओ के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे है

विधायक बघेल ने कहा कि नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत प्रदेश के सभी पंचायतों मे गौठान का निर्माण कर स्व सहायता महिला समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है हम राजीव गांधी गौधन न्याय योजना के माध्यम आज गौठानों मे गोबर खरीदी कर रहे हैं

जिसकी तारीफ देश के अनेक राज्य सहित विदेशों मे होने लगी है प्रदेश के किसानों का धान 2640 रु प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य में खरीद रहे हैं, युवाओं को प्रति माह 25 रू बेरोजगारी भत्ता दे रहे है इसकी सराहना करना छोड़ भाजपा के नेता सस्ती लोकप्रियता पाने गौठानो मे जाकर फोटो खिंचवा कर राजनैतिक नौटंकी कर रहे हैं

आज चुनाव नजदीक आते ही गौठानो मे जाकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं प्रदेश की जनता भाजपा की नीति और कार्यो से भलीभांति परिचित हो चुकी है

कि भाजपा की शासन में रतनजोत पौधे रोपण कार्य और शौचालय निर्माण कार्य की योजना बुरी तरह से गांवों में असफल हुईं है अब लोग उनके झांसे मे आने वाली नहीं है आने वाले चुनाव मे प्रदेश की जनता उन्हें पुनः जवाब जरूर देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!