छत्तीसगढ़

पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को बड़ी कामयाबी, 5 लाख की इनामी महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर…..

पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को बड़ी कामयाबी, 5 लाख की इनामी महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर

कांकेर। दक्षिण छत्तीसगढ़ में पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। कांकेर के बिनागुण्डा में सोमवार को नक्सलियों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में महिला नक्सली को पुलिस ने ढेर किया। ढेर के गई महिला की पहचान कर ली गई है। मारी गई महिला नक्सली कोई और नहीं बल्कि इलाके में दहशत फ़ैलाने वाली सुनीता थी।

पूर्व नक्सली और गोपनीय सूत्रों की माने तो सुनीता RKB डिवीजन की सदस्य थी। महिला नक्सली सुनीता पर सरकार की तरफ से 5 लाख रूपये का इनाम घोषित था। सुनीता टॉप नक्सल लीडर बलदेव की टीम की सदस्य थी।

बता दें कि कल बिनागुण्डा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में पुलिस ने बड़े पैमाने पर नक्सल सामग्री भी बरामद की थी। आज इस पूरे प्रकरण का खुलासा कांकेर एसपी भापुसे दिव्यांग पटेल ने किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!