छत्तीसगढ़

शहीद वीर गुण्डाधुर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर संपूर्ण हुई यात्रा……

शहीद वीर गुण्डाधुर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर संपूर्ण हुई यात्रा

जगदलपुर : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बस्तर द्वारा आरंभ की गयी शहीद वीर गुण्डागर्दी पुरखौती सम्मान यात्रा कल जगदलपुर पहुँच कर संपन्न हुई। 9 जून को शहीद वीर गुण्डाधुर के जन्म स्थान ग्राम नेतानार से शुभारंभ हुई

आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा बस्तर संभाग की आठ विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी और जगदलपुर स्थित शहीद वीर गुण्डाधुर प्रतिमा स्थल में पहुँच यात्रा का गरिमामयी समापन हुआ।

शहर आगमन पर आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा का महाराणा प्रताप चौक, स्टेट बैंक चौक, मेन रोड, संजय मार्केट,गुरु गोविंद सिंह चौक आदि स्थानों में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

शहीद वीर गुण्डाधुर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुरखौती सम्मान यात्रा का समापन हुआ। समापन अवसर पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा की भारत के स्वतंत्रता के लिये आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासी जननायक लड़ाई लड़ते रहे और अपने प्राणों की आहुति दी।

परन्तु देश का दुर्भाग्य है कि सत्ता में सबसे अधिक समय तक काबिज रहने वाली कांग्रेस की सरकार ने आदिवासियों के गौरवमयी इतिहास को दबाये रखा। प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार भी आदिवासियों के गौरव को अपमानित करने में लगी है।

शहीद वीर गुण्डाधुर पुरखौती सम्मान यात्रा आदिवासी वीर शहीदों के इतिहास को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गयी थी। जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी व अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने भी संबोधन दिया। यात्रा के समापन अवसर पर प्रमुख रुप से डा. सुधार कश्यप,बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप

,नंदलाल मुडा़मी, नंदकिशोर राणा, वनवासी मौर्य, रैतुराम बघेल, अरूण कुमार नेताम, मंगतूराम कश्यप, सुखदेव मण्डावी, संजू पोयाम,मनीराम कश्यप, मोहन मौर्य, चन्द्रकांत भण्डारी, परेश बेसरा, रामप्रसाद मौर्य, भुवनेश्वर ध्रुव, गायत्री कश्यप, लक्ष्मी कश्यप,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा,अश्विन सरडे,

पी दंतेश्वर राव,रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, राजेन्द्र बाजपेयी,संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता,आर्येन्द्र आर्य,राजेश श्रीवास्तव, अनिल लुंकड़,मनीष पारेख, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा,रिंकू पाण्डेय,योगेश ठाकुर,धनसिंह नायक, शशिनाथ पाठक, शैलेष श्रीवास्तव,योगेश शुक्ला,ममता राणा,

सतीश बाजपेयी, अनिमेष चौहान, अभिषेक तिवारी, पिंटू साव, रौशन झा, पुरूषोत्तम जोशी, पीताम्बर नायक आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!