छत्तीसगढ़

भाजपा सेक्टर अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल को दबंगों ने पीटा केस दर्ज…..

भाजपा सेक्टर अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल को दबंगों ने पीटा केस दर्ज

OFFICE DESK :- उप्र बस्‍ती जिले में सोनहा थानाक्षेत्र के सोनहा चौराहे पर दबंगों ने रविवार की शाम भाजपा सेक्टर अध्यक्ष की पिटाई कर दी। आरोप है कि चौराहे से पैदल घर जाते वक्त भाजपा सेक्टर अध्यक्ष सोनहा आशुतोष शुक्ल को चार पहिया सवार आधा दर्जन दबंगों ने रोक लिया।

ईंट-पत्थर से पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक दयानंद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सोनहा निवासी आशुतोष शुक्ल निजी एटीएम की शाखा सोनहा व भानपुर में चलाते हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व उनके एटीएम में एक व्यक्ति ने चोरी की थी। इस प्रकरण में उनके परिचित इसी थाने के आहर निवासी जयप्रकाश पांडेय ने गवाही दी थी।

दो दिन पूर्व कुछ लोगों ने जयप्रकाश को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी थी। इस संबंध में सोनहा थाने में एक नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है। रविवार को सोनहा चौराहे से अपने घर जाते वक्त भाजपा सेक्टर अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल पर कार सवार लोगों ने हमला कर घायल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!