छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई में हनुमान जयंती पर 30 हजार श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम।

भिलाई 2अप्रैल 2026 // हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा शहर में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सेवा वाहिनी के 15वें वर्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला।

जय हनुमान सेवा वाहिनी एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो निरंतर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था के मुख्य संरक्षक भिलाई शहर के युवा विधायक Devendra Yadav हैं, जिनके मार्गदर्शन में सेवा कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर भिलाई के प्रमुख चौक—सेक्टर 1 चौक, बीएसएनएल चौक, 25 मिलेनियम चौक, सीसी चौक, ग्लोब चौक, सेक्टर 8 चौक एवं सेक्टर 9 चौक—को भगवा रंग से भव्य रूप से सजाया गया। साथ ही शहर के विभिन्न मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आकर्षक बना दिया।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धूप से बचाव के लिए सुव्यवस्थित पंडाल लगाए गए। सेक्टर 9 अस्पताल के मुख्य द्वार से मंदिर तक मैट बिछाने की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसकी श्रद्धालुओं ने सराहना की।

विशाल भंडारे में लगभग 30,000 लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। इसमें पोहा, जलेबी, सूखा चना, छोले, कढ़ी-चावल, राजमा-चावल, खिचड़ी-चटनी, मूंग का हलवा, खीर, मठा एवं शुद्ध पेयजल की उत्तम व्यवस्था सेवा वाहिनी के सेवाधारियों द्वारा की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सेवा वाहिनी के सभी सदस्यों ने तन-मन से सेवा कर इस आयोजन को सफल बनाया।

समिति के सदस्य—एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, सुमित सिंह पवार, राकेश श्रीवास्तव, अफरोज खान, आशीष शुक्ला, अभय प्रताप सिंह, शरद मिश्रा, दीपांशु वर्मा, अतुल राय, चंदेश अग्रवाल, शुभम झा, अमरेश गिरी, आकाश यादव, शशिकांत साहू, फराज अहमद, आसिफ खान, संगम यादव, लक्षित चंद्राकर, संजीव यादव, प्रिंस शेरगिल, नमन चौधरी, हर्ष यादव, श्रवण मांझी, अंकुश जायसवाल, अतुल श्रीवास्तव, गौरव साहू, करण वैष्णव, नितिन खटवानी, सुष्मिता साहू, उमाशंकर साहू, विनीत बोनी, अनिमेष त्रिपाठी एवं प्रदीप यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में जय हनुमान सेवा वाहिनी ने भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!