छत्तीसगढ़छाती

छाती में सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न।

छाती 28 जनवरी 2026 // ग्राम छाती स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, जो विगत 20–25 वर्षों से निरंतर संचालित हो रहा है, में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 जनवरी 2026 को हृदय स्थल बाजार चौक छाती में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अरुण से लेकर अष्टम कक्षा तक के भाई-बहनों ने सुआ, ददरिया, करमा, पंथी नृत्य, प्रहसन, समूह नृत्य सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं कविता प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अरुण से अष्टम कक्षा तक के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने वालों एवं भारतीय सेना में नियुक्त ग्राम के तीन जवानों का भी विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बंटी पालनहार (जनपद प्रतिनिधि), श्री चेतराम साहू (अध्यक्ष), श्री तरुण देवागण, नर्सिंग चंद्राकर, मोहन ध्रुव सहित समिति के समस्त पदाधिकारीगण, दीदी-आचार्यगण तथा ग्राम एवं आसपास क्षेत्र से आए हजारों दर्शक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी सरस्वती शिशु मंदिर छाती के सचिव श्री नरेंद्र कुमार साहू द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!