
रायपुर 24 नवंबर 2025 // छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (MARKFED) ने खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए प्रदेशभर के धान उपार्जन केंद्रों/समितियों में कार्यरत सभी पुरानी आउटसोर्सिंग कंपनियों एवं उनके माध्यम से नियुक्त डेटा एंट्री ऑपरेटरों को निरस्त कर दिया है।
नए आदेश के अनुसार अब केवल MARKFED द्वारा स्वीकृत सेवा प्रदाताओं से ही डेटा एंट्री ऑपरेटर्स की नियुक्ति की जाएगी।
आदेश का आधार

मध्य कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी पत्र क्रमांक—
3697/2025 (23.10.2025)
3589/2025 (15.10.2025)
3575(B)/2025 (11.11.2025)
के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है। शासन स्तर से यह भी स्पष्ट सूचना आई थी कि कई समितियों में अस्थायी और अनधिकृत आउटसोर्सिंग ऑपरेटर लगाए जा रहे थे, जिसे अनुचित पाते हुए सभी जिलों को निर्देशित किया गया कि यह व्यवस्था तत्काल समाप्त की जाए।
प्रदेश के लिए अधिकृत आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता घोषित
MARKFED ने चार अधिकृत आउटसोर्सिंग कंपनियों की सूची सार्वजनिक की है, जिन्हें अलग-अलग समूहों और जिलों में नियुक्ति का अधिकार दिया गया है था लेकिन सभी को अब निरस्त कर दिया गया है।
क्रम सेवा प्रदाता संपर्क व्यक्ति मोबाइल नंबर समूह/जिला
1 Bombay Integrated Security (India) Ltd. हर्ष द्विवेदी 9303133756 Group-1
2 Eagle Hunter Solutions Ltd. राजीव रंजन 9958897311 Group-2
3 Bombay Integrated Security (India) Ltd. हर्ष द्विवेदी 9303133756 Group-3
4 World Class Services Ltd. शिव शंकर तिवारी 9977349426 Group-4
जिला स्तर पर अनधिकृत नियुक्तियाँ निरस्त
शासन ने स्पष्ट किया है कि कई जिलों द्वारा पूर्व में अस्थायी रूप से नियुक्त डेटा एंट्री ऑपरेटर्स को अब अमान्य माना जाएगा।
धान उपार्जन वर्ष 2025–26 के लिए कार्य संचालन नीति की कंडिका 11.3, 11.3.1 और 11.3.2 के अनुसार ही किया जाएगा।
मुख्य बिंदु
केवल MARKFED द्वारा स्वीकृत सेवा प्रदाताओं से ही डेटा एंट्री ऑपरेटर लिए जाएंगे।
जिला स्तर पर की गई सभी अनधिकृत नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से समाप्त मानी जाएँगी।
धान उपार्जन केंद्रों में डेटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति अब समूहवार अधिकृत कंपनियों द्वारा ही की जाएगी।
आदेश महाप्रबंधक (विपणन) द्वारा जारी किया गया है।




