
दुर्ग : संभाग 10 नवंबर 2025 // प्रदेश के सभी संभागों में सहकारी संगठन और कंप्यूटर ऑपरेटर संगठन के कर्मचारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पे है।

आज हड़ताल के आठवें दिन भी कर्मचारियों ने अपने-अपने संभागीय मुख्यालयों में प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय की मांग की।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितिकरण, वेतन विसंगति दूर करने, सेवा शर्तों में सुधार और पदोन्नति की नीति लागू करने जैसी बातें शामिल हैं।
हड़ताल के चलते सहकारी समितियों का दैनिक कामकाज प्रभावित हुआ है, जिससे आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।



