छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी, भीख मांगकर किया अनोखा विरोध।
महासमुंद 15 नवंबर 2025 // छत्तीसगढ़ सहकारी कर्मचारी महासंघ की चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में चल रही हड़ताल आज 13वें दिन भी जारी रही। रायपुर संभाग में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अनोखे और प्रतीकात्मक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

महासमुंद के प्रमुख बाजारों में सहकारी कर्मचारी कटोरे लेकर पहुंचे और सरकार के लिए प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगी, जिससे लोगों का ध्यान तुरंत उनकी ओर खिंचा। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर लंबे समय से कोई ठोस पहल नहीं कर रही है, जिसके चलते उन्हें मजबूरन ऐसे विरोध के तरीके अपनाने पड़े हैं।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो आने वाले दिनों में आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा। वहीं, इस तरह के अनोखे प्रदर्शन ने बाजार में आम नागरिकों का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित किया।




