जनसंपर्क छत्तीसगढ़

जिले में डेढ़ माह में हुई 6.75 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी।

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 01 जनवरी 2026 // खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य विगत 15 नवंबर से प्रारंभ किया गया है। जिले में डेढ़ माह में कुल 6 लाख 75 हजार 266 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी का कार्य आगामी 31 जनवरी तक चलेगा। धान उपार्जन के लिए जिले में 20 केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष कॉमन धान का मूल्य 2369 रुपए और ग्रेड ए धान का मूल्य 2389 रुपए समर्थन मूल्य निर्धारित है। राज्य शासन द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी किया जा रहा है।

जिले में अब तक धान खरीदी केंद्र मेढ़ुका में 53 हजार 428.40 क्विंटल, लरकेनी में 58 हजार 954.80 क्विंटल, धनौली में 53 हजार 708.80 क्विंटल, सिवनी में 45 हजार 846.40 क्विंटल, लालपुर में 50 हजार 189.60 क्विंटल, पेण्ड्रा में 42 हजार 261.60 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 42 हजार 600.80 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 35 हजार 334.40 क्विंटल, निमधा में 32 हजार 922.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। इसी तरह धान उपार्जन केंद्र खोडरी में 32 हजार 366.80 क्विंटल, देवरीकला में 34 हजार 598.80 क्विंटल, गौरेला में 26 हजार 29.60 क्विंटल, मरवाही में 28 हजार 02.80 क्विंटल, परासी में 30 हजार 526 क्विंटल, तरईगांव में 28 हजार 216 क्विंटल, तेंदुमुड़ा में 22 हजार 933.60 क्विंटल, बंशीताल में 21 हजार 671.20 क्विंटल, कोडगार में 16 हजार 871.20 क्विंटल, जोगीसार में 9 हजार 894.40 क्विंटल और धान खरीदी केंद्र बस्ती में 8 हजार 908 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!