जनसंपर्क छत्तीसगढ़दुर्ग

वार्ड क्रमांक 40 छावनी में स्वास्थ्य स्थिति सामान्य, सर्वे में कोई मरीज नहीं मिला।

दुर्ग, 06 फरवरी 2026/ नगर निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 40 छावनी क्षेत्र में आम नागरिकों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी व जिला सर्वेलेंस अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण एवं सर्वे किया गया। सिविल हॉस्पिटल सुपेला भिलाई के प्रभारी अधिकारी डॉ. पियाम सिंग के नेतृत्व में श्री विजय सेजुले (सुपरवाइजर), श्री हितेन्द्र कोसरे (बीईटीओ), स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों के साथ वार्ड क्रमांक 40 छावनी का भ्रमण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नियमित डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के दौरान आज कुल 50 घरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें किसी भी घर में उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज नहीं पाए गए। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य पाई गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियातन क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा डोर-टू-डोर सर्वे जारी है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पानी उबालकर पिएं, सड़ी-गली सब्जियों एवं दूषित खाद्य पदार्थों का सेवन न करें तथा किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें। साथ ही अपने एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!