छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़; धमतरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर स्थानीय सिहावा चौक में महापौर समेत कांग्रेसियों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की…

सैयद जावेद हुसैन, सह संपादक, छत्तीसगढ़:

धमतरी- नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सिहावा चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर महापौर विजय देवांगन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना, आईसी सदस्य, पार्षद जनों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। 

महापौर विजय देवांगन ने सुभाषचंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” यह नारा देने वाले हमारे महान क्रांतिकारी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 का दिन विश्व इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है, दिसंबर 1927 में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के बाद 1938 में उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

उन्होंने कहा था मेरी यह कामना है कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में भी हमें स्वाधीनता की लड़ाई लड़ना है भारत मां की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन को न्यौछावर करने वाले वीर सपूत नेताजी की 125वीं जयंती पर शत-शत नमन !

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि नेताजी ने आजादी के आंदोलन को एक नई राह देते हुए युवाओं को संगठित करने का प्रयास पूरी निष्ठा से शुरू कर दिया इसकी शुरुआत 4 जुलाई 1943 को सिंगापुर में भारतीय संविधान के सम्मेलन के साथ हुई।

5 जुलाई 1943 को आजाद हिंद फौज का विधिवत गठन हुआ 21 अक्टूबर 1944 को एशिया के विभिन्न देशों में रहने वाले भारतीयों का सम्मेलन कर अस्थाई स्वतंत्र भारत सरकार की स्थापना कर नेताजी ने आजादी प्राप्त करने के संकल्प को साकार लिया।

इस अवसर पर जीव जंतु बोर्ड के सदस्य मदन मोहन खंडेलवाल, एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर, केंद्र कुमार पेंदरिया, पार्षद संजय डागौर, मंडी उपाध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष बंगानी, तिलक सोनकर, संजू साहू, संतोष साहू, हेमंत गागरची, हितेश सोरी, योगेश साहू, देवेंद्र यादव, नरोत्तम यादव, भूपेंद्र साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!