छत्तीसगढ़दुर्ग
Trending

शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दीपक नगर, दुर्ग के विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान।

दुर्ग 1 मई 2026 //  शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दीपक नगर, दुर्ग के लिए गौरव का क्षण तब आया जब विद्यालय के दो होनहार विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शानदार सफलता हासिल की।

विद्यालय की छात्रा कुमारी खुशी कुर्रे ने 93.16% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया, वहीं छात्र कुशाग्रानंद देवांगन ने 80.5% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इन दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय परिवार को गर्वित किया है। विद्यालय प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

विद्यालय परिवार ने दोनों मेधावी छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है। यह सफलता बताती है कि समर्पण और कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!