धर्मराष्ट्रिय

आज होगी गोवर्धन पूजा और कल इस समय तक भाई दूज का पर्व…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

दीपावली पर्व के अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पर्व इस बार एक दिन बाद मनेगा।

भाई दूज पर्व 15 नवंबर को मनाई जाएगी। सामान्य तौर पर दीपावली पर्व के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को अन्नकूट उत्सव यानी गोवर्धन पर्व मनाया जाता है।

लेकिन इस बार दीपावली पर्व के अगले दिन से दूर यह पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। स्थानीय ज्योतिषाचार्य पंडित आशुतोष त्रिवेदी के अनुसार इस वर्ष 13 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे से कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत हो रही है।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त – गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:42 बजे से सुबह 08:51 बजे तक रहेगा। शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 9 मिनट की है।

इसके बाद अगले दिन इसका समापन 14 नवंबर को 2:36 बजे होगा। ऐसे में गोवर्धन पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है।

ऐसे में इस बार गोवर्धन पूजन का शुभ समय 14 नवंबर की शाम 5:25 से रात 9:36 बजे तक रहेगा। सुबह के समय मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 8:52 बजे तक होगा।

ऐसे में गोवर्धन पूजा के लिए दो घंटे नौ मिनट का पूजन मुहूर्त रहेगा। वहीं भाई दूज पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार भी आम तौर पर गोवर्धन पूजा के अगले दिन मनाया जाता है।

कार्तिक मास की शुक्ल द्वितीया तिथि 14 नवंबर को दोपहर 2:36 बजे से शुरू होगी। समापन 15 नवंबर को दोपहर 1:47 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!