राष्ट्रिय

सुप्रीम कोर्ट के 2 जजों के रिटायर होने से कॉलेजियम का बदला स्वरूप, जानें अब कौन-कौन…

ग्रीष्मावकाश में दो जज जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस अजय रस्तोगी के रिटायर होने से सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का प्रारूप बदल गया है।

इसमें दो नए जज शामिल हुए हैं जो आने वाले समय में मुख्य न्यायाधीश भी बनेंगे। कॉलेजियम में मुख्य न्यायाधीश डॉ. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत शामिल हो गए हैं। 

पांच सदस्यीय कॉलेजियम के तीन जज जस्टिस गवई, सूर्यकांत और संजीव खन्ना देश के मुख्य न्यायाधीश भी बनेंगे।

जस्टिस चंदूचड़ का कार्यकाल नवंबर 2024 तक का है। उसके बाद जस्टिस संजीव खन्ना देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। कॉलेजियम के दूसरे सबसे वरिष्ठ सदस्य जस्टिस कौल इस वर्ष दिसंबर में रिटायर हो जाएंगे।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड, संजय किशन कौल और संजीव खन्ना का कॉलेजियम देश के 25 हाइकोर्ट में जज की नियुक्ति करता है जबकि संपूर्ण कॉलेजियम (पांच सदस्यीय चयन मंडल) सुप्रीम कोर्ट में जज के चयन की सिफारिश करता है।

सुप्रीम कोर्ट में जज की कुल संख्या 34 है जिसमें मुख्य न्यायाधीश शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!