अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन के बंदरगाह पर रूस का ड्रोन अटैक, बढ़ेंगी अनाज की किमतें; क्या होगा जेलेंस्की का जवाब…

रूस ने बुधवार को रोमानिया से डेन्यूब नदी के पार यूक्रेन के मुख्य अंतर्देशीय बंदरगाह पर हमला किया, जिससे वैश्विक खाद्य कीमतें बढ़ गईं।

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र स्थित बंदरगाह को बीती रात अपने शाहिद ड्रोन से निशाना बनाया। यूक्रेन की सेना ने यह जानकारी दी।

यूक्रेन की सेना के मुताबिक रूस के ड्रोन हमले से अनाज को ढोने के लिए लगा एलिवेटर क्षतिग्रस्त हो गया और वहां के ढांचे में आग लग गई जो देश से अनाज निर्यात के लिए अहम था।  
       
यूक्रेन से ओडेसा बंदरगाह के रास्ते विश्व बाजार में अनाज के निर्यात की अनुमति दिए जाने के बाद से रूस इस शहर को अपना निशाना बना रहा है।

जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई से अब तक रूसी बलों ने ओडेसा बंदरगाह और वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे क्षेत्र के नदी पत्तनों पर दर्जनों बार ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है। यूक्रेनियाई सेना के दक्षिणी कमान ने फेसबुक पोस्ट में बताया, ”दुश्मन का स्पष्ट निशाना क्षेत्र के बंदरगाह और औद्योगिक अवसंरचनाएं हैं।”

उसने बताया कि हमले की वजह से औद्योगिक क्षेत्र और बंदरगाह की इमारतों में आग लग गई और अनाज को ढोने के लिए लगा एलिवेटर क्षतिग्रस्त हो गया।

यूक्रेनियाई सेना द्वारा बुधवार सुबह दी गई जानकारी के मुताबिक उसकी वायुसेना ने गत रात में 23 शाहिद ड्रोन को मार गिराया जो अधिकतर ओडेसा और कीव में हमले के लिए भेजे गए थे। 
    
कीव नगर प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने बताया कि कीव में भेजे गए सभी 10 ड्रोन नाकाम कर दिए गए। उन्होंने बताया कि गत रात धमाकों की कई आवाजें सुनाई दी क्योंकि वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय थी।

पोपको के मुताबिक मार गिराए गए ड्रोन का मलबा राजधानी के तीन जिलों में गिरा जिससे गैर रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार सुबह अपने टेलीग्राम संदेश में कहा, ”रूसी आतंकवादियों ने एक बार फिर बंदरगाह, अनाज संग्रहण सुविधा और वैश्विक खाद्य सुरक्षा को निशाना बनाया। दुनिया को इसका जवाब देना चाहिए।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!