अन्य खबरें

किसानों से अवैध वसूली पर कलेक्टर ने लिया त्वरित संज्ञान।

किसानों से अवैध वसूली पर कलेक्टर ने लिया त्वरित संज्ञान।

समिति प्रबंधक एवं खरीदी प्रभारी पर की कार्यवाही।

बलरामपुर, 06 दिसम्बर 2024 // खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चालू है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए उचित व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसी कड़ी में कलेक्टर के संज्ञान में आया कि धान खरीदी केन्द्र भंवरमाल में धान खरीदी के दौरान समिति प्रबंधक एवं खरीदी प्रभारी के द्वारा किसानों से अवैध राशि की वसूली की जा रही है। कलेक्टर ने इस संबंध में त्वरित कार्यवाही के लिए जिला खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया। खाद्य अधिकारी ने भंवरमाल समिति में पहंुच कर शिकायत की जांच की। जांच किये जाने पर उक्त संबंध में शिकायत सही पाया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए समिति प्रबंधक श्री लालजी राम एवं धान खरीदी प्रभारी श्री राजू गुप्ता, भंवरमाल को हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!