अन्य खबरें

निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का किया गया प्रथम परीक्षण।

राजनांदगांव 13 अप्रैल 2024 // भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री प्रवीण रंजन द्वारा 12 अप्रैल 2024 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का प्रथम परीक्षण किया गया। व्यय प्रेक्षक श्री प्रवीण रंजन ने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत व्यय लेखा के प्रथम परीक्षण में निर्वाचन लडऩे वाले कुल 15 अभ्यर्थियों में से 13 उपस्थित एवं 2 अनुपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी अनुसार अनुपस्थित बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी श्री देवलाल सिन्हा (सोनवंशी) एवं निर्दलीय अभ्यर्थी श्री भुवन साहू को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नोटिस जारी किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री संतोष पाण्डेय को अभ्यर्थी के व्यय लेखा व छाया प्रेषण रजिस्टर के अनुसार व्यय में अंतर के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नोटिस जारी किया गया है।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत व्यय लेखा के प्रथम परीक्षण के अनुसार इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री भूपेश बघेल का 9 लाख 27 हजार रूपए, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी 13 लाख 92 हजार रूपए, शक्ति सेना (भारत देश) के अभ्यर्थी श्री नारद प्रसाद निषाद का 25 हजार रूपए, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी श्री रमेश राजपुत का 25 हजार रूपए, न्याय धर्म सभा के अभ्यर्थी श्री रामफल पाटिल का 12 हजार 500 रूपए, हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी श्रीमती ललिता कंवर का 32 हजार 675 रूपए, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी श्री लाखन सिंह टंडन का 12 हजार 500 रूपए तथा निर्दलीय अभ्यर्थी श्री अजय पाली का 25 हजार रूपए, त्रिवेणी पडोती का 12 हजार 712 रूपए, इंजि. बसंत कुमार मेश्राम का 50 हजार 354 रूपए, श्री विशेष धमगाये का 12 हजार 500 रूपए, श्री एएच सिद्दीकी का 25 हजार रूपए, श्री सुखदेव सिन्हा का 25 हजार रूपए अब तक व्यय हुआ है। इस दौरान सहायक व्यय प्रेक्षक श्री टेकेन्द्र भट्ट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!