छत्तीसगढ़

शादीशुदा होने के बाद भी युवती से प्रेम संबंध रखना, युवक की जान ले गई…..

शादीशुदा होने के बाद भी युवती से प्रेम संबंध रखना, युवक की जान ले गई

कांकेर। कांकेर जिले के एक गांव में लड़की के शादीशुदा प्रेमी की हत्या से हड़कंप मच गया है। गांव के ही दूसरे युवक को जब युवती से प्रेम संबंध का पता चला,

तो उसने आवेश में आकर धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या कर दी। शादीशुदा होने के बाद भी गांव की एक युवती से प्रेम संबंध रखना एक युवक को भारी पड़ गया।

चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम भोथा का यह मामला है। यहां रहने वाला युवक ओमेश बघेल का शादीशुदा होने के बाद भी गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। गांव का ही दूसरा युवक लखेश्वर निषाद को जब दोनों के प्रेम संबंधों का पता चला,

तो उसे यह नागवार गुजरा, उसने युवक की धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी। गांववालों की सूचना पर चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। पुलिस ने घटना के बाद से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ओमेश नल से पानी लेकर घर जाकर लौटा था, उसी वक्त गांव के ही अटक चौक में लखेश्वर ने धारदार हथियार से ओमेश पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दिया.

थाना प्रभारी रूपेंद्र पटेल ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी को साइबर सेल की मदद से गांव से ही पकड़ कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!