
दुर्ग 15 अक्टूबर 2025 // गत दिवस केंद्रीय गोड धमधागढ का निर्वाचन हुआ, जिसके लिए समाज के मतदाताओं के लिए 16 जिलो मे मतदान केन्द्र जिला- दुर्ग, रायपुर, कवर्धा, महासमुंद, गरियाबंद, बेमेतरा, मुगेली, बिलासपुर, राजनांदगांव, खैरागढ,मोहला मानपुर, धमतरी,कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर,बालोद को बनाया गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा 16 जिलो के लिए शांतिपूर्ण मतदान हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। जिसमे अध्यक्ष पद लिए 2 उम्मीदवार श्री कमलेश शोरी,श्री मदन सिंह ठाकुर ( एम डी ठाकुर) चुनाव मैदान मे थे। जिसमे गरियाबंद निवासी श्री कमलेश शोरी केंद्रीय गोड महासभा धमधागढ के अध्यक्ष पद पर भारी मतो से निर्वाचित हुए।

उनके अध्यक्ष पद निर्वाचित होने से सामाजिक एवं पदाधिकारी गण जिवराखन मरई, अशोक कंगाली, इंजिनियर दिनेश नेताम, बसंत नेताम, डां कृपाराम ठाकुर, पारस मंडावी, तोरण कुंजाम, ॠषि ठाकुर, रामनारायण ठाकुर, लाल सिंह उइके, डेहर लाल ध्रुवे, दुर्योधन सिंह मंडावी, जयपाल सिंह ठाकुर, थानेश्वर ठाकुर, गोरेलाल ठाकुर, महावीर गोड, संतराम नेताम, मधुसूदन ठाकुर ,गजाधर नेताम, कन्हैयालाल मुकाम, बी बी सूर्यवंशी, आत्माराम मंडावी,छत्तरसिह मंडावी, सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई, शुभकामनाऐ दी।




