
दुर्ग 6 नवंबर 2025 // प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ और समस्त कर्मचारियों के द्वारा आज चौथे दिन भी सरकार को अपनी चार सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल जारी रखा गया।
जिसमें आज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने संभाग स्तरीय हड़ताल में अपनी मौजूदगी देखें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की इस बार हड़ताल में सरकार के द्वारा केवल लिखित में देने से कुछ नहीं होगा जब तक उनकी यह चार सूत्रीय मांगों को कैबिनेट पर पारित नहीं किया जाएगा वे हड़ताल से वापस नहीं जाएंगे और आगामी धान खरीदी का पूर्ण रूप से बहिष्कार करते रहेंगे। अगर सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरी नहीं की जाती है तो प्रदेश भर के संगठन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सामूहिक रूप से सरकार को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

